Sunday, April 21, 2024
व्रत/त्यौहार

राजन इण्टरनेशनल एकेडमी में क्रिसमस पर्व की धूम

बस्ती । शुक्रवार को राजन इण्टरनेशनल एकेडमी में क्रिसमस पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि 25 दिसम्बर को क्रिसमस की रात में 12 बजे गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की जाती है। माना जाता है कि ईसा मसीह का जन्म इसी समय हुआ था। क्रिसमस के दिन केक काटने की भी विशेष परंपरा है। क्रिसमस के दिन लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश, कार्डस और गिफ्ट देते हैं और उनके आने वाले जीवन में खुशहाली और तरक्की की कामना करते हैं। यह पर्व हमारे भाई चारा और साझा संस्कृति का उदाहरण है।

प्रधानाचार्य शानू एन्टोनी ने कहा कि क्रिसमस के दिन सेंटा क्लॉज बच्चों को स्वर्ग से आकर टाफियां, चॉकलेट, फल, खिलौने व अन्य उपहार बांटकर वापस स्वर्ग चले जाते हैं। बच्चों को सेंटा क्लाज का इंतजार रहता है, इस दिन घरों में ईसा के जन्म के दृश्यों की झांकी सजाने की भी पंरपरा है। लोग अपने घरों में मां मरियम और गोशाला के उस दृश्य की झांकी या तस्वीर सजाते हैं। क्रिसमस ट्री सजाना भी इस दिन खास पंरपरा में शामिल हैं। लोग आर्टीफीशिल या फर्न के पेड़ को क्रिसमस ट्री के रूप में सजाते हैं। इसमें लगी रंगीन रोशनियां और उपहार जीवन में सकारात्मकता का संचार करती हैं। संत निकोलस के काल में बच्चे मोजे लटका देते थे ताकि सेंटा उसमें टॉफियां और तोहफे रख सके। आज भी कई जगहों पर ऐसा किया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा बरनवाल, मनीष मिश्रा, संगीता, प्रमिला शुक्ला, रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी, नीशू उपाध्याय, अर्चना पटेल, मेघा के बाबू, बिजोयिनी बसक, श्वेता त्रिपाठी, यांग्मोलामा, पूना तमांग, शारिक खान, गोपाल सिंह, किरन के. लिबेस्टियन, जेरिन, दिवाकर आर, राजश्री त्रिपाठी, अम्बुज मिश्रा, अर्चना द्विवेदी, अनुराधा, नलिनी श्रीवास्तव, सुमन दूबे, आकृति, पूनम, दिलीन अशोकन, आशीन जोसे, आकृति पाण्डेय, पूनम के साथ ही मनीष मिश्र, जितेन्द्र, जीत यदुवंश, सौरभ पाण्डेय, अमित मिश्रा आदि शामिल रहे।