Sunday, April 21, 2024
उत्तर प्रदेश

लवकुश जन्म महोत्सव में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे केपी मलिक

– ”भगवान बाल्मीकि की तपोभूमि व लवकुश की जन्मस्थली बाखरपुर बालैनी में भव्य रूप से मनेगा जन्म महोत्सव”

बागपत। (ख़बर पालिका) त्रेतायुग के अवतार भगवान लव कुश की जन्मस्थली प्राचीन श्री बाल्मीकि आश्रम बाखरपुर बालैनी में लव कुश का जन्म महोत्सव व 2 दिवसीय मेला 25 व 26 नवम्बर को बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आश्रम के महंत स्वामी अनन्तेश्वर महाराज ने दी। उन्हों ने बताया कि भगवान बाल्मीकि आश्रम बालैनी बागपत में यह जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष आखा तीज पर भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्हों ने बताया कि आखा तीज के ही दिन इस आश्रम में माता सीता ने लव कुश को जन्म दिया था। इस दिन बागपत व देश भर के लाखों लोग यहाँ आश्रम में आ कर पूजा अर्चना करते है व भगवान से मनोकामना मांगते है। अनन्तेश्वर जी महाराज ने बताया कि इस कार्यक्रम में लाखो भक्तो साधु संतों के साथ साथ उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक व बागपत के उपायुक्त राजकमल विशेष रूप से उपस्थित हो कर पूजा अर्चना करेंगे।