Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

सेवादार रंगीलाल उर्फ दिनकर प्रजापति पर अनावश्यक भ्रम फैलाकर लोक श्रद्धा का दोहन करने का आरोप

बस्ती। गायत्री परिवार ट्रस्ट के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की विगत 40 वर्षों से गायत्री शक्तिपीठ बस्ती जनपद ही नहीं समूचे पूर्वांचल में आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक पुनर्जागरण का कार्य करती आ रही है | गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ वस्ती हजारों लाखों लोगों के श्रद्धा का केंद्र है, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का संकल्प इसकी सतत क्रियाशीलता का आधार है |
गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्ट राम चंद्र शुक्ल ने बताया की विगत 3 – 4 माह पूर्व रंगीलाल उर्फ दिनकर प्रजापति पुत्र सुरेमन ग्राम कनैला ख़ास थाना कलवारी जिला बस्ती जो गायत्री शक्तिपीठ में एक सेवादार के रूप में कार्य करता था उसको अनुचित गतिविधियों में संलग्न पाए जाने के कारण उसके सभी दायित्वों से मुक्त करते हुए निष्कासित कर दिया गया है | हमारे परिजनों द्वारा सूचना दिया गया कि उसके द्वारा गायत्री शक्तिपीठ की छवि का इस्तेमाल करते हुए शहर के GIC प्रांगण में 3 नवंबर को एक आयोजन किया जा रहा है जिसमे लोगों से चंदा/दान की मांग की जा रही है कि अनाधिकृत है |

प्रवक्ता अरविन्द पाठक ने कहा कि उक्त कार्यक्रम से गायत्री परिवार ट्रस्ट/गायत्री शक्तिपीठ बस्ती का कोई संबंध नहीं है |इस आशय का पत्र पूर्व में जिलाधिकारी महोदया और कोतवाली बस्ती को दिया गया है | उक्त कार्यक्रम से अनावश्यक भ्रम फैलाकर लोक श्रद्धा का दोहन करने एवं गायत्री परिवार के नाम से उसका अनाधिकृत रूप से दुष्प्रचार करने से रोके जाने की कार्यवाही आवश्यक है |