Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

घट रही सरयू,परेशानियां बरकरार

दुबौलिया/बस्ती।बीते एक सप्ताह से अक्टूबर माह मे आई भयंकर बाढ की त्रासदी शुक्रवार से कुछ राहत की उम्मीद जगी है।क्योंकि जलस्तर आज से तेजी से घटने लगा है।लेकिन अभी परेशानियां बरकरार है।लोगों अपने घरो को वापस नही लौटे है।लोगों के घरो मे घुसा पानी कुछ हदतक कम हुआ है।केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार जलस्तर कम हो रहा है।शुक्रवार को खतरे के निशान 92.730 से.प्रवाहित हो रही है।लेकिन आपदा प्रभावित गांव सुविकाबाबू,भूअरिया, मलिकपुर, अखनपुर,दक्षिण पुरवा,सतहा, बलुईया,16नम्बर सहित अशोकपुर के कुल 14 पुरवे, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, टकटकवा, पूरेमोतीराम,बसावनपुर, बानेपुर आदि गांव लोग अभी भी बाढ से घिरे हुए हैं।यहाँ के लोगों की दूस्वारिया जस की तस बनी हुई हैं।हालांकि प्रशासन लगातार कमन्यूटी किचन चला रहा है।तटबंधो,सडक व खेतो पर बसे हुए लोगों मे लगातार राहत सामाग्री पहुंचाई जा रही है।लेकिन बाढपिडितो की खानाबदोशी की जिंदगी बनी हुई हैं।बाढप्रभावित गांव मे नेटवर्क समस्या बन गई हैं।लाइट नही है।