Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

विकास क्षेत्र कुदरहा में बड़े ही अहतराम,अदब व अमन के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

कुदरहा/बस्ती। रविवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिभियांव,कुदरहा लालगंज,छरदही,थन्हवा मुड़ियारी, बैडारी,चरकैला, नगर पंचायत गायघाट सहित पूरे विकास क्षेत्र में अमन,अदब,पुरखुलूस के साथ ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम मनाया।
जिभियांव में मौलाना मेराज,कारी सद्दाम व नगर पंचायत गायघाट में समाजसेवी डा० किताबुल्लाह अंसारी की देखरेख में मदरसों से जुलूस निकला। रास्ते भर युवा व मदरसा के छात्रों ने सरकार की आमद, मरहबा…, मरहबा के नारे लगाए और नातिया कलाम पेश किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुलूस के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। स्थानीय पुलिस चौकी कुदरहा के प्रभारी सुरेश कुमार जिभियांव में जबकि गायघाट चौकी प्रभारी द्वारिका चौधरी अपने दल-बल के साथ गायघाट में पूरी तरह मुस्तैद रहे। पूरी दुनिया में इस्लाम धर्म के अनुयायी हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी के रूप में मनाते हैं। इसीलिए इस त्योहार को तमाम ईदों की ईद का दर्जा दिया गया है। इस मौक़े पर कुरआन शरीफ की तिलावत, मिलाद शरीफ और मस्जिदों में जलसे आयोजित किये जाते हैं। ईद मिलादुन्नबी का जूलूस परंपरागत रास्तों से होकर पुनः मदरसों पर कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया।