Monday, January 20, 2025
बस्ती मण्डल

युवा सपा नेता राजीव यादव ने पार्टी उम्मीदवार की जीत के लिए झोंकी ताकत

बस्ती। समाजवादी पार्टी के युवा नेता राजीव यादव ने उपचुनाव में सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को जीत दिलाने के लिए देवरिया में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों और समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रदेश में कराये गए विकास कार्यो के नाम पर पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा है।
युवा सपा नेता राजीव यादव ने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा की आज प्रदेश में हर जगह लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं से प्रदेश दहल सा गया है। पुलिस और प्रशासन भेदभाव से परिपूर्ण होकर पीड़ितों को दबा रहा है। मीडिया की स्वतंत्रता पर भी लगाम लगाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। युवा सपा नेता ने कहा कि आज प्रदेश की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ आशाभरी नजरो से देख रही है। जनता केंद्र और प्रदेश सरकार के झूठ और फ़रेब से वाकिफ हो चुकी है। सत्ता में काबिज लोगो का किसानों, नौजवानों और गरीबो से कोई सरोकार नही है। कहा कि उपचुनाव में जनता सपा उम्मीदवार को विजय श्री दिलाकर सपा को मजबूत करेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देकर सपा की सरकार बनायेगी और प्रदेश के विकास हेतु नया अध्याय लिखेगी। राजीव यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसपंर्क कर पार्टी उम्मीदवार की जीत दिलाने के लिए अपने समर्थकों के साथ कैम्प किये हुए है। युवा नेता राजीव यादव के जनसपंर्क से युवा वर्ग काफी प्रभावित होकर पार्टी उम्मीदवार को समर्थन दे रहे है।
DRx Amit Yadav