Sunday, April 21, 2024
उत्तर प्रदेश

युवाओं ने जन्म दिन पर किया वृक्षारोपण

आगरा | देश भर में लोग जन्म दिन पर अपने नाते रिश्तेदारों को बड़े-बड़े होटलों में बड़ी-बड़ी पार्टियां देते हैं | और खूब खर्चा करते हैं | वन्हीं एक ओर राष्ट्रीय निषाद एकता संगठन के उपध्याक्ष श्री देवेन्द्र वर्मा सर्राफ जी ने एक मिशाल पेश की है | उन्होंने अपने जन्म दिन पर किसी को पार्टी ना देकर बल्कि फतेहाबाद के गऊ शाला मन्दिर यमुना किनारा वाजिदपुर में वृक्षारोपण करके जन्म दिन मनाया | उनकी ये पहल बहुत ही काबिले तारीफ़ रही |

मझवार बताते हैं कि वृक्षारोपण का कार्यक्रम करके देवेंद्र वर्मा जी ने देश के हर युवा एवम् प्रत्येक नागरिक को संदेश दिया है, कि आप सभी अपने जन्म दिन पर कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाए जिससे देश व अपने आस पास का पर्यावरण संरक्षण हो सके | उन्ही की तरह अपने जन्म दिन पर वृक्षारोपण ज़रूर करे | जिससे कोरोना जैसी महामारी में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान ना जाएं एवम् शुद्ध वातावरण के साथ जीवन खुशहाल हो सके |

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय निषाद एकता संगठन के अध्यक्ष श्री विकाश वर्मा निषाद, कृष्ण कुमार निषाद, महासचिव योगवीर् निषाद, आशुतोष निषाद, आदित्य गोरख, राहुल कुमार, अनूप कुमार, लाखन सिंह, भास्कर, मन्दिर के महन्त आदि लोग मौजूद रहे |
कुल मिलाकर कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा |

अवधेश कुमार निषाद मझवार
ग्राम पूठपुरा पोस्ट उझावली
फतेहाबाद आगरा उ. प्र- 283111
मो. 8057338804