रविवार को अपने बच्चों को जरूर पोलियो वैक्सीन जरूर पिलाए-एल के पाण्डेय
बस्ती। पोलियो वैक्सीन की खोज करने वाले वैज्ञानिक जोनास साल्क जिनका जन्मदिन 24 अक्टूबर को था इसी उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है सर्वप्रथम महान वैज्ञानिक को नमन करते हैं संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1988 ने विश्व को पोलियो मुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया हमारे देश में 1995 में पोलियो कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना में शामिल करके एक अभियान के रूप में पूरे देश में चलाने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम रोटरी इंटरनेशनल विश्व स्वास्थ्य संगठन यूनिसेफ ने भारत सरकार के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया इसके अलावा तमाम सामाजिक संगठन खिलाड़ी फिल्मी कलाकार तथा प्रत्येक नागरिकों तथा प्रचार के माध्यम टीवी प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार नारों के माध्यम से जैसे हर बच्चा हर बार एक भी बच्चा छूट गया तो समझो सुरक्षा चक्र टूट गया|
उक्त जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर बस्ती के पी आर ओ एल के पान्डेय ने बताया कि पोलियो रविवार दो बूंद जिंदगी की इन नारों के माध्यम से पूरे देश को जागरूक किया गया इसका परिणाम हुआ की हमारा देश 2012 में पोलियो मुक्त हुआ इसी वर्ष 24 अक्टूबर को पोलियो मुक्त के संबंध में आयोजन भी किए गए पोलियो मुक्त की अंतिम लड़ाई उत्तर प्रदेश बिहार में की गई 2012 से पोलियो का कोई भी नया केस हमारे देश में नहीं हुआ
हमारे नौनिहालों नागरिकों के लिए वह स्वर्णिम अवसर भी आया जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित करने का एलान किया|
परंतु वर्तमान में भी पोलियो अभियान हमारे देश में चलाया जा रहा है उसका कारण हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान अफगानिस्तान जहां अभी भी पोलियो के केस निकल रहे जिसके कारण संक्रमण का खतरा हमारे देश में भी है इससे बचने के लिए अभियान चलाया जा रहा है|
सम्मानित नागरिकों से अपील है की पोलियो रविवार को अपने जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीक बूथों पर ले जाकर पोलियो का ड्राफ्ट दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं जिससे जो थोड़ा बहुत खतरा है वह दूर रहे और अपने बच्चों को अपंगता जैसी बीमारी से छुटकारा दिलाकर स्वच्छ नागरिक खुशहाल जीवन दे सके क्योंकि यही हमारी भारत के भविष्य है