Wednesday, June 26, 2024
Others

सेवा दल की बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा

बस्ती। कांग्रेस सेवा दल की बैठक सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पदाधिकारियों का विस्तार किया गया। बैठक में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा हुई। गंगा प्रसाद ने प्रतियोगिता में अधिकतम लोगों को जोड़ने के लिये रजिस्टेªशन कराने पर जोर दिया, बताया कि प्रतियोगिता 13 से 14 सितम्बर को दिन में 3 बजे से ऑन लाइन होगी। प्रदेश सचिव नोमान अहमद ने विस्तार से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
बैठक में कांग्रेस सेवा दल के नये पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र ने घोषणा किया। जावेद अख्तर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के.डी.सी. को जिला उपाध्यक्ष, अरूण कुमार पाण्डेय जिला महासचिव, उदयराम यादव सदर विधानसभाध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव, मुकेश द्विवेदी जिला सचिव , विश्वास श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष और शिवराम सिंह ‘डब्लू सिंह राना’ को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, दीपक पाण्डेय, विकास सिंह, शिवम, सज्जाद अली, सरवर आलम, भरत कुमार, फिटर पाण्डेय आदि शामिल रहे।