Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव: राजकुमार सिंह अध्यक्ष विनोद यादव मन्त्री बने

बस्ती। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गौर का त्रेैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक सम्मान समारोह बभनान स्थित गौर बीआरसी पर जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ब्लॉक इकाई गौर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा मन्त्री विनोद यादव की अगुवाई में शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त 13 शिक्षकों उमा प्रसाद,सावित्री देवी,प्रेमलता सिंह, अंगनू प्रसाद,भवानी प्रसाद,अयोध्या प्रसाद, ब्रम्हदेव सिंह,राम नवल,मारूफ अहमद,राम चरित्र चौधरी, वहुमता देवी, दर्शन देवी, उर्मिला मिश्रा को सम्मानित किया गया।
दूसरे चरण में ब्लॉक इकाई गौर के पदाधिकारियों का अधिवेशन चुनाव अधिकारी जिला संयुक्त मन्त्री विजय प्रकाश चौधरी और पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ल की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से राजकुमार सिंह अध्यक्ष विनोद कुमार यादव मन्त्री गिरिजा शंकर, सुनील कुमार, सुरेश चन्द्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पनाथ कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, विकास सिंह संयुक्त मन्त्री राकेश, अनिल,किरन, रामयज्ञ, हनुमान,अवध नारायन, गिरजेश, ज्ञानदास, रामकृपाल उपाध्यक्ष नन्दकिशोर, अमनपाल, मनोज,अरुण, ओंकार, राजेश,धर्मराज, राकेश, रघुवर,यंत्री देवी संगठन मंत्री राजेश, महेश,श्यामलाल, सिराज, दिनेश, महेन्द्र, संदीप,विवेक,नरसिंह, आशुलेष प्रचार मन्त्री अभय, प्रितेष एकाउन्टेंट विजय प्रकाश, दिलीप आडीटर महेन्द्र नाथ,मुकेश मीडिया प्रभारी चुने गए।
जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का सकुशल निर्वहन करें। गायक गया लाल यादव की टीम ने संगीतमयी प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन राम सजन यादव ने किया।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी है।
इस दौरान राघवेन्द्र प्रताप सिंह,राम भरत वर्मा,अभिषेक उपाध्याय, उमाशंकर मणि त्रिपाठी,ओम प्रकाश पाण्डेय,पाटेश्वरी प्रसाद निषाद, राजेश कुमार ,जिला पंचायत सदस्य गौर तृतीय शंकर यादव, लवकुश त्रिपाठी, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।