Saturday, April 20, 2024
राजनैतिक

जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत की पीठ थपथपायी

बस्ती। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री महोदय ने अधिशासी अभियन्ता से विद्युत आपूर्ति, विद्युत बिलों का भुगतान की समीक्षा के दौरान यह जानना चाहा कि वे गॉव में जाकर पंचायत करते है कि नही, तो अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र मिश्र ने बताया कि वे गॉव में जाते है तथा लोगों से मिलते है। मंत्री महोदय ने जानना चाहा कि पिछली बार वे किस गॉव में गये थे। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि 10 दिन पूर्व वे महसों गॉव में गये थे। उप मुख्यमंत्री महोदय ने तत्काल डीपीआरओ को निर्देशित किया कि महसों के ग्राम प्रधान से बात कराये।
जिला विकास अधिकारी/प्रभारी डीपीआरओ अजीत श्रीवास्तव ने महसों के ग्राम प्रधान को फोन मिलाया। उप मुख्यमंत्री महोदय ने ग्रामप्रधान का हालचाल पूछते हुए बारिस होने के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद उन्होने जानना चाहा कि अधिशासी अभियन्ता विद्युत उनके गॉव में गये थे अथवा नही। प्रधान ने बताया कि 10 दिन पूर्व आये थे तथा लोगों से मिले थे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री महोदय ने स्थानीय अस्पताल की व्यवस्था, डाक्टर की उपलब्धता तथा दवाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होने प्रधान से यह भी जानना चाहा कि गॉव में कोई बीमारी तो नही है। उन्होने ग्राम प्रधान को धन्यवाद देते हुए कोई समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने का अनुरोध किया।
उप मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र मिश्र को शाबासी देते हुए निर्देशित किया कि इसी प्रकार से वे स्वयं, सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता, एसडीओ गॉव में जाकर चौपाल लगाये तथा लोगों की विद्युत संबंधी समस्या का निस्तारण करें।
——-