Monday, April 29, 2024
शिक्षा

विद्यालय में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

बस्ती। गुरुवार को हर्रैया नगर क्षेत्र में स्थित गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में हर्षोल्लास से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने किया। विद्यालय के बच्चों ने राधा-कृष्ण के परिधान में तैयार होकर झाँकियाँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्री प्राइमरी के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय के बच्चों के द्वारा कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमे माखन चोरी करते हुए श्री कृष्ण की बाल रूप की झाँकी, राधा- कृष्ण के साथ सखियों का दृश्य, कृष्ण सुदामा मिलन के साथ-साथ बच्चों ने श्रीकृष्ण, रुक्मिणी, राधा,मीरा के रूप में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को जन्माष्टमी के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म का अंत करके धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने गीता का ज्ञान देकर पूरे विश्व को सत्य की राह दिखाई।
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में विद्यालय की अध्यापिकाओं ने सहयोग किया जिसमें मुख्य रुप से सौम्या सिंह, अंजू श्रीवास्तवा, संयोगिता श्रीवास्तवा, अंकिता सिंह, अनीता सिंह, सपना सिंह, पूनम सिंह, वीनू पाण्डेय, आकृति कसौधन, एकता गुप्ता, संध्या त्रिपाठी, वंदना विश्वकर्मा, अंजली सिंह शामिल रहीं।