Saturday, April 20, 2024
बस्ती मण्डल

हर घर तिरंगा के लिये किया राष्ट्र ध्वज का वितरण

बस्ती । हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार पाण्डेय, द्वारा मड़वानगर क्षेत्र में राष्ट्र ध्वज का वितरण किया गया। अनिल कुमार ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर समूचे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि इसे उत्सव के रूप में मनाने हेतु लोगों में उत्साह है। घर-घर तिरंगा लहरा रहा है। लोग स्वतः प्रेरणा से राष्ट्रध्वज फहरा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी आलोक सिंह सरकारी, मीडिया प्रभारी रमेश गुप्ता ने कहा कि 75 वेें स्वतंत्रता दिवस का उल्लास हर तरफ दिख रहा है। अमर स्वतंत्रता सेनानियों का स्वप्न साकार हो रहा है। राष्ट्र ध्वज के वितरण में मुख्य रूप से विनोद भाई, संजय चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, अरविन्द श्रीवास्तव, लाल बहादुर, अंकुर श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।