Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, गाये तराने

बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबंधक मो. अकरम खान के संयोजन में प्रभातफेरी, रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्रायें तराना गीत गा रही थी। सचिव विकास प्राधिकरण गुलाब चन्द्रा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन संघर्ष, बलिदान और लक्ष्यों से परिचित कराया। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन और 75 वर्षाे की विकास यात्रा पर छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।


तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये पुनः विद्यालय पहुंची। यात्रा में मुख्य रूप से परवीनबानो, अलका पाण्डेय, शबाना अंजुम, अंजुम परवीन, रीता देवी, हेमलता मिश्रा, नुसरत फातिमा, आरिफा खातून, खालिदा परवीन, हुमा शदक, नजराना वतूल, नाजिश शकील, मलिक शबा, अलशबा, संगीता श्रीवास्तव, सुप्रभा पाण्डेय, आशी, शाहिदा, सना, नुरैन फातिमा, इरम फातिमा, शना, प्राची श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं।