Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

विश्व हिन्दू महासंघ के संगठन का विस्तारः घोषित किये गये पदाधिकारी

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ के संगठन विस्तार का क्रम जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह अध्यक्षता में महसो चौराहे पर बैठक हुई। महादेवा विधानसभाध्यक्ष अंकित सिंह के संयोजन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुजीत पाल, नितिन शुक्ल, सूरज सिंह महादेवा विधानसभा उपाध्यक्ष, जैकी सिंह मंत्री, भोलू सिंह संगठन मंत्री, शिवांश उपाध्याय मीडिया प्रभारी, अमित भट्ट सह मीडिया प्रभारी, धीरेन्द्र गोस्वामी कोषाध्यक्ष, शिवम भारद्वाज संयोजक, हिमांशु मिश्र आईटी सेल प्रभारी, हरीश कुमार को आईटी सेल सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।

महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे हिन्दू हितों के लिये कार्य करें और समाजसेवा को माध्यम बनाकर लोगों की सेवा का व्रत लें। मुख्य अतिथि एवं मण्डल प्रभारी सरजूू प्रसाद शुक्ल ने मजबूत संगठन से ही लक्ष्य हासिल होंगे। संगठन की मजबूती और लक्ष्य प्राप्ति के लिये सामूहिक भाव से कार्य करना होगा।
संगठन के विस्तार हेतु आयोजित बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्र, जिला मंत्री डब्लू सिंह राणा, संत प्रमुख जिलाध्यक्ष सुन्दरदास, अखिलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।