बरसों से झाड़ी में तब्दील सरस हॉट होगा गुलजार
कप्तानगंज/बस्ती। विकासखंड कार्यालय परिसर में लगभग 10 वर्षों से बना सरस हॉट व्यापारियों को आवंटित करने के उद्देश्य बनाया गया था लेकिन आज तक यह उद्देश्य पूरा नहीं हो सका और सरस हाट पूरी तरह जंगल झाड़ियों में तब्दील हो गया था। जिसे प्रभारी विकास खंड अधिकारी एसडीएम विनय कुमार सिंह व एडीओ पंचायत सहज राम एडिओ कोआपरेटिव मृत्युंजय सिंह एडीओ आइएसबी हरिपूजन सिंह के आदेशानुसार ग्राम सभा के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके द्वारा तैयार किए गए सामानों के प्रचार प्रसार और बिक्री के लिए आवंटित करने की योजना बनाई है। जिससे स्वयं सहायता समूह की आर्थिक स्थिति तो सुदृढ़ होगी ही साथ साथ महिलाओं का मनोबल भी बढ़ेगा और उनके लिए विकास की एक नई गति मिलेगी इसे लेकर आज विकासखंड परिसर में क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को लगाकर उस सरस हाट के झाड़ी और पेड़ पौधों को काटकर साफ सफाई की गई।
Deepak Kaul