Tuesday, July 2, 2024
राजनैतिक

कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ना नहीं दिया जाएगा : ओमप्रकाश यादव

नारनौल |  इन्दु/नवीन बंसल (राजनीतिक संपादक)
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नांगल चाौधरी से विधानसभा में प्रत्याशी रहे दयाराम यादव के पुत्र अमित यादव पर शुक्रवार देर सांय अज्ञात बदामाशों द्वारा गोली चलाने जाने व 50 लाख की रंगदारी मांगे जाने को लेकर प्रदेश के डीजीपी मनोज यादव व एसपी सुलोचना गजराज से दूरभाष पर बातचीत की और इस घटना में शामिल बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
इस घटना के बाद उनके आवास पर पहुुंचे शहर के 150 से 200 प्रसिद्ध लोगों व अनेक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने मंत्री ओमप्रकाश यादव को बताया कि हुडा सेक्टर में भाजपा नेता दयाराम यादव के दरवाजे पर बैल बजाई। दयाराम यादव का बेटा दरवाजे पर पहुंचा तो वहां पहले से खडेÞ बदमाश ने पहले 50 लाख देने की डिमांड करने वाली पर्ची थमाई और फिर गोली चला दी। यह गोली दयाराम यादव के बेटे अमित यादव के पैर पर लगी। दूसरी गोली लगती उससे पहले अमित मकान के अंदर भाग खड़ा हुआ। दूसरी तरफ, बदमाश घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग खड़े हुए। इसी तरह की घटना दो दिन पहले नई सराय में व्यापारी रवि कुमार गुप्ता के आवास पर भी बदमाशों ने अंजाम दिया था। वहां 50 लाख की डिमांड करने की पर्ची व्यापारी की पत्नी को थमाई और भय दिखाते हुए दो हवाई फायरिंग की। लोग कुछ सम­ाते उससे पहले बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। लोगों ने मंत्री को बताया कि महेंद्रगढ़ के सिसोठ गांव में एक जुलाई को गरीब एससी व्यक्ति श्रीराम की आधी रात गोली मारकर हत्या कर दी। उसके परिजनों ने महेंद्रगढ़ शहर में काफी दिनों धरना व भूख हड़ताल की। लेकिन पुलिस आरोपितों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं लोगों ने मंत्री को यह भी बताया कि दो रोज पहले महेंद्रगढ़ में कलकत्ता की पकड़ी गई लड़की ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मु­ो जबरन बंधक बनाकर होटलों में जबरन वैश्यावृत्ति करवाई जाती थी। मु­ो बंधक बनाने वाली महिला अपने आपको पुलिस अपनी बताने की धौंस देती थी तथा होटल में भेजने के दौरान पुलिस की गाड़ी मेरे आगे व पीछे जाती थी। लोगों ने पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज की कार्यप्रणाली को लेकर अनेक सवालियां निशान लगाए तथा आरोप लगाए कि एसपी की बदमाशों के साथ मिलीभगत है। जिससे भ्रष्टाचार भी अंतिम चरण में पुलिस में चल रहा है। इससे शांतिप्रिय क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है। इस अपराध को बढ़ाने में पुलिस की अहम भूमिका दिखाई पड़ रही है। इस घटना से शहर के लोगों में भय है। लोगों की बात सुनने के बाद मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आश्वास्त किया कि शहर व क्षेत्र में कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मंत्री ओमप्रकाश यादव शनिवार सुबह हुडा सेक्टर स्थित भाजपा नेता दयाराम यादव के घर पहुंचे और घटना की विस्तार से जानकारी ली। यहां से मंत्री रेनबो अस्पताल में पहुंचे। इस अस्पताल में गोली लगने से घायल अमित यादव से मंत्री ने मुलाकात की। उन्होंने एक बार फिर शनिवार को हरियाणा पुलिस के डीजीपी मनोज यादव व पुलिस कप्तान सुलोचना गजराज से गोली कांड में हुई प्रोग्रेस रिपोर्ट ली। साथ ही दो दिन पहले नई सराय में व्यापारी रवि कुमार गुप्ता के आवास पर हुई घटना के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि लोग शांति बनाए रखे। बदमाशों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। जो क्षेत्र में अमन व शांति भंग करना चाहते है। क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते लोगों की भावनाओं को सम­ाता हूं। हर हाल में अमन चैन व क्षेत्र में शांति कायम रखूंगा। जब क्षेत्र के लोगों को बार-बार मंत्री ओमप्रकाश यादव से पुलिस कप्तान सुलोचना गजराज की कार्य प्रणाली को लेकर शिकायत की तो उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आप लोगों की भावनाओं को वह जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलकर अवगत करवाएंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि दो दिन पहले क्षेत्र में बढ़ रही घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से भेंट कर उन्हें जिला में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से अवगत करवाया था। उन्होंने फिर दोहराया कि प्रदेश सरकार लोगों की जान-माल व लोगों की सुरक्षा के लिए वचनबंद्ध है।