Saturday, April 20, 2024
क्षेत्रीय ख़बरें

मानवता के लिए करें योग – डॉ नवीन सिंह

बस्ती 21 जून आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अमृत योग महोत्सव संत निरंकारी मंडल सत्संग भवन हरदेव नगर बस्ती 21 जून का प्रोटोकॉल विश्व संवाद परिषद के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ योग शिक्षक राम मोहन पाल करते हुए कहा की योग अपने जीवन से जोड़ें तो हमारा शरीर निरोगी होगा और बीमारियों से कोसों दूर होंगे।
निरंकारी सत्संग भवन के मुखी लालमन चौधरी ने बताया कि योग हम सभी को अध्यात्म से जोड़ता है और अध्यात्म मानव के मस्तिष्क को स्वस्थ करता है सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज जी के आदेशानुसार आज संत निरंकारी मिशन के सभी ब्रांचों पर योग कराया गया है जिससे सेवादल के भाई बहन और साध संगत स्वस्थ रह सकें।
मुख्य अतिथि विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह ने बताया कि आज की दौड़ भाग की जिंदगी में और गलत खानपान की वजह से हमारा शरीर अनेक रोगों का घर हो गया है जिसकी वजह से मनुष्य पूरी तरह परेशान हो गया है। योग आज समय की मांग है प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में कुछ समय निकालकर योगाभ्यास करना चाहिए, क्योंकि योग शारीरिक, अध्यात्मिक स्तर पर हमारे शरीर को स्वस्थ करता है आज तमाम बीमारियां योग एवं प्राणायाम द्वारा बिना किसी दवा के ठीक हो रहे हैं। अतः सभी भाई बहनों बुजुर्गों बच्चों को अपने आहार और विहार पर नियंत्रण रखते हुए अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहिए। प्राणायाम मनुष्य को बेमिसाल ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। विश्व संवाद परिषद द्वारा पुलिस लाइन बस्ती जिला योग रिसोर्स पर्सन डॉ प्रवेश कुमार ,योग शिक्षक प्रवीन कुमार,दीपिका पांडे, नमन सिंह,सिद्धिविनायक मैरिज हाल में मुख्य योग प्रशिक्षक डॉ श्रवण कुमार, मनीष त्रिपाठी एवं केंद्रीय विद्यालय में डॉ संगीता यादव और जिले सभी तहसीलों ब्लॉक स्तरों पर सौ से ज्यादा योग शिक्षक ने योग कराया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पतंजलि चिकित्सालय रौता पार के डॉ जेपी सिंह ने बताया कि अनुलोम विलोम हमारे शरीर के समस्त नाड़ियों का शोधन कर निरोगी बनाता है।
योग शिविर में ऑडिटर दयाराम आर्य सेवादल संचालक आज्ञा राम जी एवं क्षेत्रीय संचालक राज मन महिला विंग की संचालिका श्रीमती केतकी आर्य महापुरुष जगराम शर्मा, त्रिपुरारी पांडे जगन्नाथ राम नवल चौधरी भूपेंद्र त्रिभुवन राम भवन जी, बहन कमला, निष्ठा, उषा पाण्डेय ,राम अवध,राम प्रसाद, सतराम, अरविंद, प्रदीप, रमाकांत, अमरनाथ, अजीत, अंगद, शुभम,सत्य प्रकाश डॉ प्रेम प्रकाश ,किशन देव आदि सदस्य सम्मिलित रहे।