Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

रूक्मिणी -कन्हैया का विवाह जीव और ईश्वर का मिलन है

9 दिवसीय पंचकुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ

बस्ती । जो ईश्वर से मिलना चाहता है उसे अपना जीवन सादा रखना चाहिये। राजकन्या होते हुये भी रूक्मिणी पार्वती जी के दर्शन के लिये पैदल ही गयी। रूक्मिणी और कन्हैया का विवाह जीव और ईश्वर का मिलन है। यह सद् विचार राधेश्याम शास्त्री ने अमहट घाट स्थित शिवमंदिर के परिसर में आयोजित 9 दिवसीय पंचकुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवंे दिन व्यासपीठ से व्यक्त किया।
महात्मा जी ने कहा कि रुक्मिणी भगवान कृष्ण की पत्नी थी। रुक्मिणी को लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। उन्होंने श्रीकृष्ण से प्रेम विवाह किया था। रुक्मिणी भगवान कृष्ण की पत्नी और रानी हैं। द्वारिका के राजकुमार कृष्ण ने उनके अनुरोध पर एक अवांछित विवाह को रोकने के लिए उनका अपहरण कर लिया और उनके साथ भाग गए और उन्हें दुष्ट शिशुपाल से बचाया। रुक्मिणी को भाग्य की देवी लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। रुक्मिणी विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थीं। भीष्मक मगध के राजा जरासंध का जागीरदार था। रुक्मिणी को श्री कृष्ण से प्रेम हो गया और वह उनसे विवाह करने को तैयार हो गईं, जिनका गुण, चरित्र, आकर्षण और महानता सर्वाधिक लोकप्रिय थी। रुक्मिणी का सबसे बड़ा भाई रुक्मी दुष्ट राजा कंस का मित्र था, जिसे कृष्ण ने मार दिया था और इसलिए वह इस विवाह के खिलाफ खड़ा हो गया था।
महात्मा जी ने कहा कि रुक्मिणी के जीवन की एक घटना यह बताती है कि भौतिक धन से अधिक विनम्र भक्ति का मूल्य है। रुक्मिणी एक समर्पित पत्नी है, जो अपने प्रभु की सेवा में विनम्र है। उनकी भक्ति ही उसकी वास्तविक आंतरिक सुंदरता है।
पंचकुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उमाकान्त वैदिक आचार्य एवं आचार्य विवेक त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजन कराया। मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति, डा. श्रेया, जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ल, सुधाकर पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, विकास त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, वरूण शुक्ल, शुभम मिश्र, शिवेन्द्र, विशाल, अरविन्द त्रिपाठी, धीरेन्द्र शुक्ल, अनूप श्रीवास्तव, पुष्पांग उपाध्याय, हिमांशु शुक्ल, आकाश यादव, प्रांजल उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, मानवेन्द्र मिश्र के साथ सनातन धर्म चेतना चैरिटेेबल ट्रस्ट व जीएमसी ग्रुप के अनेक लोग शामिल रहे।