Saturday, April 20, 2024
मनोरंजन

दिल्ली डार्लिंग की मशहूर अभिनेत्री “दीपशिखा लुंगानी” को भोजपुरी सिनेमा में लांच करेंगे नीतीश चौबे, जल्द करेंगे आधिकारिक घोषणा

मनोरंजन। दिल्ली डार्लिंग शो से हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली दिल्ली की मशहूर अभिनेत्री “दिपशिखा लुंगानी” इन दिनों फिर एक बार चर्चाओं का केंद्र बनी हैं। वजह हैं भोजपुरी सिनेमा, जी हां सही सुना आपने दिल्ली की दिलों की धड़कन व दिल्ली डार्लिंग फेम अभिनेत्री दीपशिखा लुंगानी अब भोजपुरी सिनेमा में पर्दापण करने की तैयारी कर रही हैं। जो एक मेगा बजट वाली फिल्म से होगा। ख़ास बात ये हैं की अभिनेत्री दीपशिखा लुंगानी को भोजपुरी सिनेना में लॉन्च कोई और नहीं बल्कि दिग्गज नेता व निर्माता नीतीश चौबे कर रहे हैं। जो अपने आप में बड़ी बात हैं। नीतीश चौबे से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली डार्लिंग की मशहूर अभिनेत्री दीपशिखा लुंगानी भोजपुरी सिनेमा में एक मेगा बजट वाली फिल्म से करेंगी, जिसमे वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दिलचस्प बात ये भी हैं की दीपशिखा की इस फिल्म में हिन्दी और साउथ की इंडस्ट्रीज से भी कलाकार अभिनय करते नज़र आएंगे।

नीतिश चौबे की मानें तो अभिनेत्री दीपशिखा एक बहुप्रतिभा की धनी हैं। जिनके जलवे हम दिल्ली डार्लिंग शो में देख चुके हैं। नीतिश चौबे ने बताया की भोजपुरी सिनेमा में दीपशिखा लुंगानी जैसी अभिनेत्रियों की आवश्यकता हैं,जो हर किरदार में अपने आप को बखूबी ढाल सके। फिल्म के बारे में बात करते हुए नीतिश बताते हैं की ये फिल्म एक मेगा बजट वाली फिल्म होगी। जो नारी प्रधान होगी क्योंकि दीपशिखा को नारी प्रधान फिल्में करना पसंद करती हैं। तथा ये समाजिक मुद्दों पर भी बेस्ड होगी, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए और लोग जागरूक हो। आप सभी को बताते चले की अभिनेत्री दीपशिखा दिल्ली डार्लिंग के अलावा और भी कई रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। तथा कई ब्यूटी प्रोडक्ट की भी ब्रांड एंबेसडर भी हैं,जो कई प्रोडक्ट को प्रमोट करती हैं।