Saturday, May 11, 2024
साहित्य जगत

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सम्मिलित हुआ बस्ती का आर्यांश

-एक गाने में 20 भाषाओं का इस्तेमाल कर बनाया रिकार्ड

बस्ती। शहर के पुरानी बस्ती निवासी अर्यांश अरोरा ने अपने नए रैप सांग ‘लाइफ’ में 20 भाषाओं का प्रयोग किया। अपने इस प्रयोग के चलते अर्यांश ने एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपनी जगह बनाया है। इस अकेले गाने में 20 भाषाओं का प्रयोग किया गया है, जिसमें हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी , उर्दू, मराठी, हरयाणवी, तमिल, गुजराती, नेपाली , बांग्ला, इतालियन, रोमानियन, फ्रेंच, जर्मन, पुर्तगाली, स्पेनिश, लैटिन, डच, स्वीडिश औऱ इन्डोनेशियाई सम्मिलित है।
उन्होंने बताया की ये गाना उन्होंने लखनऊ में बनवाया। जहां पर उनकी सहायता रोहन शुक्ला ने की। गाना लिखा और गाया आर्यान्श ने है और संगीत रोहन शुक्ला ने दिया है। इस गाने को रिकॉर्ड करने से लेकर उसके आने में और लॉन्च हो कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड आने में 14 महीने लगे। ये गाना जिओ सावन और इसके जैसे और कई ऐप्प पर उपलब्ध है।
बतातें चलें कि आर्यांश 14 साल की उम्र से लिखते आ रहे है और 2019 में उन्हें अपनी कविताओं को किताबों मे छपवाने का मौका मिला। लोकप्रियता के चलते कुछ ही समय में अनकी कविताओं को कई किताबों में प्रकाशित किया गया, जैसे वॉयज, सर्विवल, सिंदूर आदि और 2020 में उन्होने अपने नाम पे 3 किताबे छपवाई। जिनका कमश: किस की सुने , ही एंड शी एवम् ट्रुथ।
इसके पूर्व आर्यांश को कई बड़े पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जैसे ऑफिशल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड , यंग अचीवर्स अवार्ड आदि। वो कविताओं के अलावा गाने में भी रुचि रखते है और उनके गाने यू ट्यूब पे आते रहते है जो लोकप्रिय होते जा रहे है।
आर्यांश ने अपनी सफलता श्रेय पिता अतुल अरोरा, मातानीतू अरोरा, बहन तितिक्षा, अपने मित्र ओम, शिवेन , रूबल चौधरी, हेमंत बंसल को दिया है, जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया और हौसला बुलंद रखा।
आर्यांश की इस उपलब्धि पर अनूप अरोरा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयोजक संजय द्विवेदी, राम विनय पांडे, आनंद राज्यपाल, सूर्य कुमार शुक्ला, सुनील गुप्ता, अदालत प्रसाद, संजय कसौधन, बैजनाथ अग्रहरी, गौरव साहू, कमल राजपाल, अनिल कसौधन सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।