Monday, January 20, 2025
बस्ती मण्डल

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि, अर्पित किए श्रद्धासुमन

संतकबीरनगर:जितेन्द्र पाठक |समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया गया। सपा के वरिष्ठ नेता केडी यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी नेता थे। उनके आदर्शो पर चलकर ही समाजवाद को स्थापित किया जा सकता है। इस मौके पर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोहिया जी थे। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि उनकी पुण्य तिथि पर हम लोगों का दृढ़ संकल्प लेकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जावेद अहमद, पप्पू छापड़िया, अनवारुल हक, श्याम विश्वकर्मा, रामनाथ चौरसिया, शैलेंद्र यादव, फारुख खान, परवेज अहमद,रमेश चंद यादव, इफ्तेखार अहमद, राहुल यादव बादल, शकुंतला यादव,वकील अहमद अंसारी,अवधेश यादव,रामभरोसे वारसी, अभिनंदन तिवारी, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।