राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने सुनी अबलाओं की पुकार:
खरखौदा (सोनीपत) इन्दु/नवीन बंसल (राजनीतिक सम्पादक) हरियाणा महिला आयोग सदस्य सोनिया अग्रवाल को पांच पीड़ित महिलाओं ने शिकायत देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पति पत्नी के बीच उत्पन्न हुए मतभेदों की सुनवाई रविवार को खरखौदा थाने में की जाएगी। महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ की दो पीड़ित महिलाओं ने आयोग को शिकायत दी है कि वे दोनों देवरानी जेठानी है और उनके पति नशे के आदी हैं। उनके साथ मारपीट करके उन्हें भूखा रखा जाता है। जिसमें उनकी सास व ननद द्वारा भी तंग किया जा रहा है । दूसरा मामला सोनीपत की पीड़िता का है। जिसमें पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 23 मार्च वर्ष 2014 को बहादुरगढ़ निवासी संदीप के साथ हुई थी। उसके साथ दहेज को लेकर उसका पति, ससुर चंद्रपाल, ननद बबीता व बहनोई राकेश मारपीट करते हैं। तीसरा मामला गांव खांडा कि पीड़िता का है पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 13 जुलाई वर्ष 2016 को गांव ढाकिया रेवाड़ी निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। उसके साथ दहेज के लिए उसका पति, सास इंद्रो देवी, देवर मनवीर, ननद संतोष मारपीट करते हैं। जो दहेज में मोटरसाइकिल दी थी। उसको उसके पति ने बेच दिया है और अब वह कार लाने की मांग कर रहा है। चौथा मामला गांव अटायल कि पीड़िता का है जिसमें पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 29 सितंबर वर्ष 2017 को पंचकूला सेक्टर 20 निवासी अरुण के साथ हुई थी। उसके पति की यह दूसरी शादी है। जिसमें उसके पति ने पहली पत्नी से तलाक भी नहीं लिया था। उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिए मारपीट करते रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर जगबीर द्वारा उससे दुष्कर्म किया गया है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने 1 जून 2020 को उसे व उसके पुत्र को घर से बाहर निकाल दिया है।वह तभी से अपने पिता के पास रह रही है। महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल का कहना है कि रविवार को सभी मामलों में दोनों पक्षों की सुनवाई की जाएगी। सोनिया अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित महिलाओं का घर बसाने की कोशिश की जाएगी ताकि उन्हें न्याय मिल सके।