भाजपा सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आवश्यक कदम उठा रही है-सुनील पाण्डेय
बस्ती। कप्तानगंज विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला के निर्देश पर विधानसभा कप्तानगंज के ग्राम सभा महादेवा में आत्मनिर्भर किसान विषयक चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने चौपाल को संबोधित किया।
विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आवश्यक कदम उठा रही है। कहा कि संपन्न हुए मानसून सत्र में किसानों के हित के लिए दो विधेयक पास किए। उन्होंने कहा इन विधेयकों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। इस कानून को सरकार ने कांट्रैक्ट फार्मिंग के मसले पर लागू किया है। इससे खेती का जोखिम कम होगा और किसानों की आय में सुधार होगा। समानता के आधार पर किसान प्रोसेसर्स, थोक विक्रेताओं, बड़े खुदरा कारोबारियों, निर्यातकों आदि के साथ जुड़ने में सक्षम होगा। श्री पाण्डेय ने किसान बिल पर चर्चा करते हुए किसानों को इस बिल से होने वाले लाभ से अवगत कराया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिंकू,माता प्रसाद तिवारी, राम चन्द्र तिवारी, प्रभात पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।