Monday, May 6, 2024
राजनैतिक

भाजपा में लुधियाना जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 50 से भी ज्यादा टिकट के दावेदार

लुधियाना 15 जनवरी 2022 (ख़) पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। जहां एक तरफ आप,अकाली दल गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा करने में पहले बाजी मार रही है वहीं दूसरी ओर चुनावी तैयारी में सबसे आगे रहने वाली भाजपा इस बार सधे हुए कदमों के साथ चाल चल रही है। लुधियाना की लगभग सभी सीटो पर सत्ताधरी पार्टी कांग्रेस

ने अपने उमीदवारों की घोषणा कर दी है, कांग्रेस ने ज्यादातर पुराने चहेरों पर ही दोबारा दांव खेला है।

लुधियाना जिले में आने वाली शहरी विधानसभा सीटों पर फ़िलाल ज्यादतर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू सांसद है। सभी विधानसभा सीटों पर सियासी दलों द्वारा सर्वे करवा कर जनता के मूड़ व स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ले कर प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। साथ ही सभी टिकट के दावेदारों की मतदाताओं के बीच लोकप्रियता को भी आंका जा रहा है। लुधियाना जिले की सभी शहरी 6 सीटो पर जहां कांग्रेस,अकाली दल गठबंधन व आप प्रत्याशियो की घोषणा करने में बाजी मार रहे है।। वहीँ भाजपा में इन सभी 6 सीटों पर लगभग 50 से भी ज्यादा दावेदार ताल ठोक रहे है। जिन में मुख्य रूप से *लुधियाना पूर्व से* सुभाष वर्मा, पूर्व जिला प्रधान जतिंदर मित्तल, राकेश कपूर, योगेंद्र मकोल, राजेश्वरी गोसाईं, रविंदर वर्मा, नवल जैन, हरबंस लाल फैंटा *लुधियाना उत्तरी से:* नरेंद्र मल्ली, जीवन गुप्ता, अनिल सरीन, राजीव कतना, महेश दत्त शर्मा, पंजाब लोक कांग्रेस के जगमोहन शर्मा *लुधियाना पश्चिमी से:* राम गुप्ता,एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह सिद्धू, जिला उप्रधान सुनील मोदगिल, विनीतपाल मोंगा *लुधियाना दक्षिणी से:* सोनिया शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी के कुछ बड़े नेता भी अंदर खाते दावेदार हैं। *लुधियाना केंद्रीय से:* दिनेश सरपाल, प्रवीण बांसल, गुरदेव शर्मा देबी, , डाली गोसाईं, राजेश्वरी गोसाईं *आत्म नगर से:* किरण शर्मा,रजनीश धीमान,राजेश्वरी गोसाई मुख्य रूप से दावेदार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी दावेदारों के बीच लुधियाना की सभी 6 सीटों पर सब से मजबूत दावेदारों की बात करें तो लुधियाना पूर्व में सुभाष वर्मा,लुधियाना पश्चिम में राम गुप्ता,लुधियाना उत्तर में नरेंद्र मल्ली,लुधियाना दक्षिण में सोनिया शर्मा,लुधियाना केंद्रीय से दिनेश सरपाल व आत्म नगर से किरण शर्मा को सभी दावेदारों में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। भाजपा किस सुरमा ओर दांव खेलेगी ये बहुत जल्द पत्ते खुलने वाले है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि पार्टी द्वारा टिकट के दावेदारो की लोकप्रियता का सर्वे करवाया जा रहा है साथ ही यह रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जा रही है। दावेदारों की लंबी फौज के बीच दावेदारों की लोकप्रियता को आंका जा रहा है। लुधियाना जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल का कहना है कि भाजपा देश की सब से बड़ी पार्टी है, तो दावेदार भी ज्यादा ही रहेंगे,यह सब कुछ हाईकमान के स्तर पर चल रहा है कि टिकट किस को दिया जाएगा। चुनाव लड़ने के इछुक नेता अपनी दावेदारी कर सकते है,ओर इस के लिए सब स्वतंत्र है। सियासी जानकारों के मुताबिक पार्टी निजी फुट से बचने के लिए एक साथ सभी सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही कर सकती है।