Wednesday, July 3, 2024
क्राइम

खेत में काम कर रही महिला के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

अलीगढ़।  अलीगढ़ जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर वो किसी को घटना के बारे में जानकारी देगी तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक महिला अन्य महिलाओं के साथ धान के खेत में धान पिटाई का कार्य कर रही थी। तभी महिला को शौच लगी और वह पास में ही बाजरा के खेत में शौच करने के लिए गई, जहां पर पहले से घात लगाकर बैठे चार अपराधियों ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से एक वीडियो बना रहा था और अन्य लोग बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी। आरोपियों ने कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। डरी सहमी महिला ने घटना की जानकारी अपनी देवरानी को बताई। जिसके बाद घटना की विस्तृत जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना क्वार्सी पुलिस पुलिस सीओ फर्स्ट मौके पर पहुंच गए और महिला से जानकारी कर उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फ़िलहाल अभी कोई भी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है।