Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जनसभा की तैयारियां पूरी-हरीश द्विवेदी

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बलिया से शुरु हुए जन विश्वास यात्रा का समापन सोमवार को बस्ती में होगा।स मापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा होंगे।

मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को कार्यक्रम सक्सेरिया इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जनसभा की तैयारियों का समीक्षा किया।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता का बहुत अच्छा माहौल है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 से भी अधिक सीटें पार्टी को मिलेंगी।