Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

नूजहद से प्रीति बनकर हिन्दू रीति से सात फेरे लेकर रचाया विवाह

बस्ती।हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बस्ती के जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह के नेतृत्व में आज भानपुर माँ बैडा वाली समय माता के पावन दरबार में मुस्लिम लड़की नूजहद पुत्री रियाज अली ग्राम करौता थाना सोनहा ने हिन्दू रीति रिवाज से यज्ञ करके प्रीती चौधरी बनकर सुजीत चौधरी पुत्र लवकुश चौधरी के साथ मंदिर का सात फेरा घूमकर विवाह रचाया।

हिन्दू युवा वाहिनी के अनेक पदाधिकारी दोनों जोड़ियों को दिये आशीर्वाद,और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिसमें मुख्य रूप से जिला कार्यालय प्रभारी एवं जिला संयोजक आईटी सेल धर्मेन्द्र कुमार,तहसील अध्यक्ष भानपुर कुलदीप मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष रक्षाराम,सदस्य रामअवतार, लल्लू प्रसाद,लवकुश चौधरी,लालेंद्र भट्ट, अश्वनी चौधरी भारतीय,परिवार के नीलम,बबिता,सुनीता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।