Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

जनपद के लाल संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में 9 अक्टूबर से शुरू होगी भोजपुरी फिल्म धनवान की शूटिंग

स्ती। बस्ती जनपद के आवास विकास कालोनी के निवासी संजय श्रीवास्तव का नाम भोजपुरी के टॉप के निर्देशकों में शुमार है। उन्होंने अब तक भोजपुरी के दर्जनों की संख्या में हिट फ़िल्में दी हैं। उनके निर्देशन में भोजपुरी के सभी बड़े एक्टर्स काम कर चुके हैं। अनलॉक के चलते फिल्मों की शूटिंग के लिए छूट मिलनें के बाद वह लगभग एक महीने से बस्ती के आवास विकास कालोनी स्थित अपने आवास पर रह रहे है और यहाँ रहते हुए वह एक बार फिर अपनें निर्देशन का जलवा दिखाने वाले हैं।
आने वाले 9 अक्टूबर से वह बस्ती से सटे जनपद संतकबीर नगर के कई खुबसूरत लोकेशन्स पर अपनें भोजपुरी फिल्म धनवान की शूटिंग करने जा रहें हैं। इस फिल्म का निर्माण वी एंड यू फिल्म्स बैनर के तले निर्मित किया जा रहा है। फ़िल्म की मुख्य भूमिका में एक्शन स्टार राघव पांडेय और भोजपुरी की सनसनी पूनम दूबे हैं। निर्देशन संजय श्रीवास्तव नें बताया की उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। फिल्म की कहानी एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और रोमांच से भरपूर है।
यह फ़िल्म सामाजिक मुद्दो पर केंद्रित है, जो कि दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ उनमें संदेश भी देने का भी कार्य करेगी। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता शंभू वर्मा हैं। फिल्म के लेखक शकील नियाजी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि व श्याम देहाती के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार श्याम देहाती ने। सिनेमाटोग्राफर विकास पांडेय हैं व मारधाड़ दिनेश यादव का है।
फ़िल्म के मुख्य कलाकार राघव पांडेय, पूनम दूबे, माही खान, मनोज सिंह टाईगर उर्फ़ बतासा चाचा, राघवेंद्र पांडेय, सोनिया मिश्रा, यादवेंद्र यादव, बंटी बाबा, बालमुकुंद आकाश, पुन्नू पांडेय, हिमेश, बबलू खान, शकील नियाजी, काजल गुप्ता, ममता सिंह, प्रियंका, पूजा मारिया, आइटम गर्ल नीलम आदि हैं।