Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने से समाज और देश का कल्याण होता है-राम यज्ञ निषाद

बस्ती: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित कटरा स्थित कैंप कार्यालय पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने विचार गोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने से समाज और देश का कल्याण होता है। दबे कुचले शोषित वंचित समाज को न्याय दिलाने के लिए बाबा साहब बहुत ही संघर्ष किए हैं। अपने जीवन में उन्होंने बहुत ही चुनौतियों का सामना करने के बावजूद आगे बढ़ते गए।
आप को बता दें आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार परिषदीय विद्यालय के बच्चों को 1 अक्टूबर 2021 से भारत देश का संविधान का पाठ पढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है वही वर्तमान की भाजपा सरकार संविधान से अलग हटकर काम कर रही है सिर्फ दिखावा मूर्ति पर माला विचारों पर ताला रखने का काम करती है। जिसके कारण गरीब किसान मजदूर युवा बेरोजगार सब त्रस्त हैं। इसका दुष्परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता जवाब जरूर देगी।
इस मौके पर सर्वसम्मति से सुग्रीव यादव उर्फ (कोईल) को पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
इस विचार गोष्ठी समारोह में जिला महासचिव इरशाद अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक चौधरी, रामनाथ गौतम, चन्द्रभान कन्नौजिया, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ से अशोक श्रीवास्तव, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष प्रविंद्र चौधरी,डीसी दुबे,भीम प्रसाद,पतिराम आजाद, डीएन त्रिपाठी, अजीत कुमार सिंह,उमेश शर्मा, फ़िरदौस अहमद (सोनू), डॉ राम सुभाष वर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र चौधरी, सलीम, महेंद्र, हरिश्चंद्र, सचिन कुमार, सुग्रीव गौतम,आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।