Monday, July 8, 2024
बस्ती मण्डल

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने संगठन के विस्तार हेतु बैठक कर किया मंथन

बांसी/सिद्धार्थनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के विस्तार के लिए पदाधिकारियों का एक बैठक शनिवार को जिगिनिहवा मे हुआ। शनिवार को जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के अध्यक्षता मे हुई।जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे संगठन से जुडे़ सभी कलमकार स्थिति का सही मूल्यांकन करके समाचार लिखें। पत्रकारों पर सभी की निगाहें होतीं हैं। यदि कही से कोई समस्या उत्पन्न होती हैं। तो संगठन उनके साथ हर लडाई लड़ने को तैयार हैं। तहसील अध्यक्ष षष्टभुजा शुक्ल (गुड्डू बाबा) ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यों की सहभागिता जरूरी हैं। आज शहर से गांवों तक के खबरो को कवर करने वाले कलमकारों पर खतरा बना रहता है । इस दौरान संगठन ही हमारे अधिकारों की सुरक्षा करती है। बैठक मे रितेश वाजपेई, राजेन्द्र दूबे,सुबाष पाण्डेय,राकेश मिश्रा, पिंकू त्रिपाठी,पतितपावन मणि त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय,सोहराब अली , कौशल किशोर शुक्ला ,दुर्गेश मूर्तिकार, अवधेश दूबे ,जय गोबिंद साहू,केशरीनंदन पाण्डेय,रिंकू उपाध्याय,,उमाकांत त्रिपाठी सहित संगठन तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।