Tuesday, April 29, 2025
बस्ती मण्डल

सपा जिला सचिव बने मोहम्मद शाद ‘सद्दू

बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने मोहम्मद शाद ‘सद्दू’ को पार्टी का जिला सचिव नामित किया है।

मोहम्मद शाद सद्दू को सपा जिला सचिव बनाये जाने पर पूर्व कैविनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम, जितेन्द्र चौधरी ‘नन्दू’ चन्द्रभूषण मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, जमील अहमद, अरविन्द सोनकर, मो. जावेद, मो. सलीम, समीर खान, अर्जुन चौधरी, मो. हारिश, जहांगीर, रंजीत चौधरी, अभिषेक चौधरी, सेराज, तहफूज, फहीम अहमद, फुरकान, एजाज खान, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।