Tuesday, April 29, 2025
बस्ती मण्डल

बस्ती के पूर्व एआरटीओ शंकर जी सिंह के माता जी का निधन

बस्ती। जनपद के पूर्व आरटीओ शंकर जी सिंह के माता जी का आज एसजीपीजीआई में निधनहो गया।

वर्तमान में शंकर जी सिंह वर्तमान में बांदा जनपद में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं। पिछले दिनों उनकी 85 वर्षीय माताजी (श्रीमती सावित्री सिंह) छठ पूजा के पर्व पर गांव गई थी। वहाँ पर गिर जाने की वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गयी।इस वजह से उन्हे इलाज हेतु एसजीपीजीआई ले आया डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

अंततः बुधवार रात्रि 10 बजे उनका निधन हो गया।उनके निधन पर बस्ती जनपद के साहित्यकारो एवं पत्रकारो शोक का माहौल है। शंकर जी सिंह जहां एक अच्छे अधिकारी के रूप में स्थापित है वहीं एक अच्छे साहित्यकार भी इनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कुछ प्रकाशाधीन है। शंकर जी सिंह के कुछ पुस्तकों को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार मिल चुका है।