Wednesday, June 26, 2024
राजनैतिक

भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष बने अनूप चौधरी

बस्ती। रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप चौधरी पुत्र स्व0 दीवान चन्द्र चौधरी के प्रथम आगमन पर मुण्डेरवा में स्वागत समारोह व किसान शहीद स्थल मुण्डेरवा में शहीद किसानों को पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही किसान जागृति दिवस पर मुख्य अतिथि अनूम चौधरी ने मंडल कार्यालय मुण्डेरवा में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को जागरूक व संगठित होकर रहना होगा।
इस अवसर पर दीवान चन्द्र पटेल, सुभाष चन्द्र किसान, मार्तेन्द्र प्रताप सिंह, राम सिंह चौधरी, परमात्मा चौधरी, शोभाराम ठाकुर, जयराम वर्मा, जनार्दन मिश्र, रमेश चौधरी, फूल चन्द्र पटेल, ब्रहमादीन किसान, चन्द्र प्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद, रामकेवल वर्मा, आर.पी.चौधरी, दूधराम, जगदम्बा, कल्लू आदि शामिल रहे।