Wednesday, April 30, 2025
Others

मांग पूरी होने पर काली दीपावली मनाने का निर्णय वापस लिया रसोइया यूनियन ने

बस्ती। 29 अक्टूबर। रसोइयों के पांच माह के बकाए का बजट आ जाने सहित अन्य मुद्दों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता ,सहमति के पश्चात जारी निर्देश के क्रम में मिड डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन ने 01 नवंबर को काली दीपावली मनाए जाने के आवाहन को वापस ले लिया है। यह जानकारी यूनियन के मंत्री कामरेड ध्रुव चंद ने दिया है।
मंत्री ध्रुव चंद ने आगे कहा की पांच माह के बकाए का बजट जिले पर आ गया है ,जिसके दीपावली से पहले भुगतान हो जाने की उम्मीद है। रसोइयों से कार्य खत्म होने के बाद अनावश्यक रूप से स्कूल परिसर में रोके जाने। रसोई से इतर अन्य कार्य लिए जाने के सवाल पर सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया। रसोइयों के रिक्त हुए पदों पर भर्ती की आड़ में कार्यरत रसोइयों के संभावित उत्पीड़न व पंचायत प्रतिनिधियों की धमकी के सवाल पर बीएसए ने किसी भी कार्यरत रसोइए के साथ अन्याय न होने की बात कही और तत्संबंधित आवश्यक निर्देश समस्त एबीएसए को जारी किया।
मंत्री ध्रुव चंद ,जिलाध्यक्ष उर्मिला चौधरी ,विजय नाथ ,राम निरख यादव ,नवनीत कुमार यादव ने वार्ता के सभी विन्दुओ पर सकारात्मक पहल और सहमति को ध्यान में रखते हुए 01 नवंबर को प्रस्तावित काली दीपावली मनाये जाने का निर्णय वापस लेने की घोषणा किया।