Wednesday, April 30, 2025
Others

सरयू बाढ मचा रही तबाही

दुबौलिया/बस्ती।पहाडो पर हुई बारिस नेपाल सहित विभिन्न बैराजो से पानी छोडे जाने सरयू नदी खतरे के निशान 92.70से 50सेंटीमीटर ऊपर बह रह है।केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी का जल स्तर लगातार बढ रहा है।जलस्तर बढने से सुविखाबाबू बाबू एक फिर मैरूंड हो गया है।तो टकटकवा गांव का रिंगबाध ओवरफ्लो होकर पानी गांव में घुसने लगा है।विशुनदासपुर की हरिजन बस्ती,आंशिक टेढवा, भुअरिया, श्रीरामपुरवा, सतहा,बलुईआ आदि मजरो के तरफ पानी तेजी से बढ रहा है।कटरिया चांदपुर व गौरा सैफाबाद तटबंध पर पानी का दबाव तेजी से बना हुआ है।किशुनपुर मोजपुर रिंगबाध पर पानी का दबाव बढने लगा है।बाढखंड लगातार तटबंध पर लगातार निगरानी कर रहा है।बाढ चौकियां भी सक्रिय हो गई हैं।राजस्व कर्मी लगातार तटबंधों पर कैंप रहे है।अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि आज शाम तक नदी और बढेगी।पानी का दबाव है।लेकिन खतरे की कोई बात नही है।