पूर्व प्राचार्या के निधन पर शोक सभा कर दी गई श्रद्धाजलि
बस्ती। महिला पी जी कॉलेज बस्ती,की पूर्व प्राचार्या डॉ प्रणय सिंह,के आकस्मिक निधन पर आज महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख कर मृतक आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया,
डॉ प्रणय सिंह के निधन पर महाविद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार उपाध्याय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक आदर्श शिक्षक के कृत्यों का कार्य पर्यन्त निर्वाह डॉ प्रणय सिंह जी ने किया,
डॉ प्रणय सिंह के निधन पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सीमा सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की अपूरणीय क्षति है,
डॉ प्रणय सिंह के आसमयिक निधन पर आयोजित शोक सभा में प्रमुख रूप से डॉ रघुवर पांडेय, डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह, मंजरी सिंह,अरुण मनि त्रिपाठी,गिरिजा नंद राव,सूर्या उपाध्याय विजय नाथ,सहित महाविद्यालय की छात्राए उपस्थित रहीं,