Sunday, June 16, 2024
बस्ती मण्डल

नगरपंचायत की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच हुआ माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंडेरवा/बस्ती।(सात्विक पटेल) प्रतिमा विसर्जन के लिये मुंडेरवा नगर पंचायत द्वारा बूधा नाले पर एक दिन पहले से ही साफ सफाई और प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत द्वारा इंतजाम शुरू कर दिया गया था।शुक्रवार को विसर्जन के दौरान सांय सात बजे पहुंंची जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व कप्तान आशीष श्रीवास्तव ने वहां की तैयारियों का जायजा लिया।और नगर पंचायत कर्मचारी बजरंगी से नाव व गोताखोर के बारे में जानकारी लेते हुये 18अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के लिये गड्ढ़ा खोदवा कर विसर्जन करवाने का निर्देश दिया।हलाकि जिलाधिकारी नगरपंचायत की व्यवस्था से संतुष्ट दिखी।नगरपंचायत कर्मी ने बताया कि शुक्रवार यहां बस्ती और संतकबीरनगर मिला कर लगभग 50 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है।विसर्जन के दौरान समाजसेवी रामकेश चौधरी, नीरज पटेल,पूर्व भाजपा मुंडेरवा मंडल अध्यक्ष अभिनाथ श्रीवास्तव,मनोज पांडेय, चन्द्रभान,सफाईकर्मी सुजीत,कुलदीप, सोनू,रोहित, सरबजीत, मूलचंद, सफाई नायक सचिन, अभिषेक शुक्ल, बृजेश पांडेय मौजूद रहे।