संस्कृति बोध परियोजना जन -जागरण पखवारा महा अभियान का शुभारंभ कल से
सिद्धार्थ नगर। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र के सौजन्य से विद्या भारती गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित संस्कृति बोध परियोजना जन – जागरण पखवारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2021 से 16 अक्टूबर 2021 तक चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य भारत की महान आध्यात्मिक संस्कृति, श्रेष्ठ परंपराएं, जीवन मूल्य ,महापुरुषों के आदर्श चरित्र व गौरवपूर्ण इतिहास से परिचय कराकर समाज में अपेक्षित परिवर्तन लाना है। जिसका *उद्घाटन कल दिनांक 02 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे* रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में होगा। संस्कृति बोध परियोजना केवल विद्यालय का विषय न बनकर समाज का विषय बनें इसके लिए गोरक्ष प्रांत द्वारा अपने सभी 10 जिलों में कल एक समय पर कार्यक्रम कर महा अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश मणि त्रिपाठी ने दी।