Monday, April 28, 2025
बस्ती मण्डल

करमडाडे गोली काण्ड में एक गिरफ्तार

हर्रैया/बस्ती।स्थानीय पुलिस ने बीते रविवार को थाना क्षेत्र के करमडाडे में हुए गोली काण्ड में फरार अभियुक्त संतोष उर्फ वकील गौड़ पुत्र स्व0 खुनखुन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को अभियुक्त को महूघाट बस स्टैण्ड के पास आशीर्वाद होटल से कुछ दूरी पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैद तमंचा भी बरामद किया गया। अभियुक्त को 286/2021 धारा 3/25/5/27 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय बस्ती में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कन्हैया पाण्डेय, का0 अभिषेक यादव तथा का0 अभिषेक गिरी शामिल रहे।