Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

शुक्ला बने राष्ट्रीय प्रवासी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष

– संगठन की नीति पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा: राहुल

बस्ती। जिले के राहुल शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष बीसी भिखारी चरवाहा ने प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। जिसके लेकर संगठन से जुड़े लोगों के अलावा अन्य राजनीतिक दलों में खुशी है। राहुल ने कहा कि वे संगठन की रीति और नीति पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जल्द ही वृहद रूप में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
राहुल शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, दिनेश पांडेय, पूर्व सांसद संतकबीरनगर अष्टभुजा शुक्ला, पप्पू, अमित श्रीवास्तव, तबरेज आलम, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।