Breaking News

समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे बसपा नेता के.पी. राठौर

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक मुस्लिम भाई चारा कमेटी के.पी. राठौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद यात्रा के दौरान मिलकर हर्रैया में जनपद की समस्याओं, कानून व्यवस्था, ऐथनाल फैक्ट्री, लालगंज के सिद्धनाथ गांव में मासूम दलित बेटी की हत्या, मेहनौना में लक्ष्मण निषाद की हत्या, मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया में हुई मौत सहित अन्य मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।
बसपा नेता के.पी. राठौर ने बताया कि जनपद में जघन्य हत्या, लूट सहित अनेक गंभीर मामलों एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बढती मंहगाई को लेकर वे निरन्तर संघर्ष कर रहें है किन्तु न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनका पूरा प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें समस्याओं की जानकारी देते हुये प्रभावी समाधान का आग्रह कराया जाय।

Check Also

जीवीएम कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही उमंग से मनाया गया

बस्ती। जी. वी. एम. कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही …