Saturday, July 6, 2024
बस्ती मण्डल

भारतीय मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न

बस्ती।(सात्विक पटेल) भारतीय मजदूर संघ की बस्ती इकाई की बैठक आज दिनांक 29 अगस्त 2021 ज़िला महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता के ब्लॉक रोड स्थित आवास पर हुई सर्वप्रथम विभाग प्रमुख अशोक सिंह द्वारा श्रमिक गीत के साथ बैठक की शुरुआत हुई फिर उसके बाद सभी लोगो ने एक दूसरे को अपना परिचय दिया।

सर्वप्रथम महामंत्री ने संघ कार्यालय हेतु आफिस की माँग के लिए जिलाधिकारी महोदया से इकाई की परिचयात्मक वार्ता हेतु
प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने ध्वनिमत से स्वागत किया।
इसके बाद विभाग प्रमुख अशोक सिंह द्वारा संगठन के विस्तार हेतु विभिन्न विभागों से सम्पर्क हेतु विचार रखा जिसका सभी ने स्वागत किया एवं इस मुद्दे पर विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विचार रखें साथियो जल्द ही सभी विभाग के उच्चाधिकारियों से जिला इकाई की परिचयात्मक वार्ता हेतु भी प्रस्ताव का स्वागत हुआ
9 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने हेतु भी विचार हुआ है
साथियो ज़िला इकाई की अगली बैठक हेतु 24 अक्टूबर दिन रविवार का निर्णय लिया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला संयुक्त मंत्री अनिल कुमार सोनी उपाध्यक्ष बी के मिश्रा श्रीराम शर्मा संगठन मंत्री संजय मणि त्रिपाठी कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे कार्यालय मंत्री अजय तिवारी एवं प्रचार प्रसार मंत्री रवि रोशन श्रीवास्तव हितेश चंद्र पांडे बिंदु श्रीवास्तव आज पदाधिकारी उपस्थित रहे पदाधिकारियों ने सदस्यों से कहा
साथियों हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमारा ज़िला इकाई हमेशा कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए तैयार है