Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

कायस्थ सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष बने सर्वेश श्रीवास्तव

बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट की बैठक रविवार को संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कटरा स्थित श्रीहनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मत से सर्वेश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रस्ट के गठन का उद्देश्य मानव सेवा है। अति शीघ्र ट्रस्ट का प्रदेश के अनेक जनपदों में विस्तार किया जायेगा। सर्वेश श्रीवास्तव को कायस्थ सेवा ट्रस्ट का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर संरक्षक डा. सौरभ सिन्हा, दुर्गेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अंशुमान श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।