Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी के भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केन्द्रीय पदाधिकारी का किया घोषणा जिसमें बस्ती जिले के सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया साथ लोगों ने सांसद हरीश द्विवेदी को बधाई देते हुए कहां की सांसद जी को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश के बस्ती लोक सभा क्षेत्र का गौरव बड़ा साथ कार्यकर्ताओं ने सांसद को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी वही कमलापुरी ने केन्द्रीय नेतृत्व को बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया जिसमे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राधेश्याम कमलापुरी, जिला प्रतिनिधित्व संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गौर विजय गुप्ता, वरूण पांडेय, श्याम बहादुर सिंह, मुन्ना बाबा ब्यास, रामफेर गुप्ता, राजेश कमलापुरी, मुरार जी गुप्ता, राजेश अंगियार, राजेश कसौधन, मंशाराम, संभु कसौधन, सोनू सिंह, आदि लोगों ने खुशी व्यक्त किया।