Saturday, May 18, 2024
Others

कुलदीप सिंह बने सोशल एक्शन फ़ॉर प्रोग्रेसिव नेशन फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष

बस्ती।समाज की सच्ची सेवा ही मानवता का कल्याण कर सकती है और सेवा के ध्येय के साथ हमारा देश आगे बढ़ सकता है। उक्त विचार सपना फाउंडेशन सोशल ऍक्शन फ़ॉर प्रोग्रेसिव नेशनफाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वदेश मल्होत्रा ने एक सादे समारोह में व्यक्त किए। जिसमें बस्ती जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षक,योग शिक्षक, जनपदीय स्काउट शिक्षक,
समाजसेवी कुलदीप सिंह की आजीवन सदस्यता स्वीकार की साथ ही कुलदीप सिंह को जनपद बस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया, इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप मल्होत्रा ने श्री सिंह को रामनामी ओढ़ाकर अयोध्या की पावन धरती पर उनका स्वागत किया,अयोध्या की पावन धरती से संचालित सपना फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान वर्ष 2004 से ही दे रही है बीते दिनों जिला चिकित्सालय में सर्वाधिक रक्तदान करने हेतु संस्था को सम्मानित भी किया गया तथा समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाता रहा है,श्री कुलदीप सिंह के सदस्यता ग्रहण करने पर सपना फाउंडेशन की सचिव भारती वैश्य, डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार दुबे, विवेकानंद पांडेय, वंदना पांडेय, वेदिका मेहता, संतोष गर्ग, रंजना गौड़ आदि ने हर्ष व्यक्त किया है और यह आशा व्यक्त की है कि श्री सिंह के बस्ती जनपद के जिलाध्यक्ष बनने से संस्था पूरे बस्ती मंडल में अपने सेवा कार्य से अपनी अलग पहचान बनाएगी।