Tuesday, May 7, 2024
देश

वरिष्ठ पत्रकार नवीन बंसल ‘आजाद पत्रकार मोर्चा’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

 

 

 

मुरादाबाद/नई दिल्ली (ब्यूरो):-आजाद पत्रकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार नवीन बंसल को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है ।नवीन बंसल पिछले 1 दशक से भी ज्यादा समय से सोनीपत (हरियाणा) से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे है। और देश भर में सेकड़ो यात्राएं कर पत्रकरो की समस्याओं पर शोध कर चुके है। संगठन ने नवीन बंसल में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कठिन परिश्रम से राष्ट्रीय स्तर पर संघठन को मजबूती प्रदान करेंगे और पत्रकरो के हित मे कार्य करते हुए संगठन के मुल्यों एवं विचारों को पत्रकरो तक पहुंचा कर राष्ट्र में सशक्त पत्रकार शक्ति पैदा करेगें। नवीन बंसल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव सिंह का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन के लिए ईमानदारी व कर्मठता से कार्य करते हुए सम्पूर्ण राष्ट्र में पत्रकरो के हितों की लड़ाई लड़ते हुए सभी पत्रकार साथियों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। नवीन बंसल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत होने पर संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओपी सिंह आजाद, राष्ट्रीय संघठन मंन्त्री करीम खान के साथ – साथ तमाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने श्री बंसल को शुभकामनाएं व बधाई दी।