Saturday, May 18, 2024
राजनैतिक

विरोधियों पर दुष्यंत का पलटवार, कहा- मेरी रगों में चौधरी देवीलाल का खून दौड़ रहा है, इसलिए तो…

जींद0 इन्दु/नवीन बंसल (राजनीतिक संपादक) मेरी रगों में चौधरी देवीलाल का खून दौड़ रहा है, इसलिए तो किसानों को उनकी फसल का सही समर्थन मूल्य मिले इस बात पर अडिग हूं। जिस दिन यह इंश्योर नहीं कर पाउंगा, उस दिन सबसे पहले इस्तीफा देने का काम करुंगा। ये बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज जींद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने अपने चाचा ओर इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभय चैटाला और जो लोग भ्रमित प्रचार कर रहे हैं, वे गंभीर राजनीतिक लोग नहीं है, जो बार बार त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। आद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला जेजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की शिकायत सुनी।
शिकायतें सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो लोग उनसे बार-बार त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं, वे लोग सही मायने में राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी उन लोगों ने मेरे त्यागपत्र देने की बात कही थी, उस समय में भी किसानों और आढ़तियों की समस्या का समाधान सरकार ने किया था।
दुष्यंत ने कहा कि आज भी वे किसानों को उनकी फसल का सही समर्थन मूल्य मिले इस बात पर अडिग हैं, जिस दिन किसान को उसका समर्थन मूल्य सही नहीं मिलेगा तो वे अपना त्यागपत्र दे देगें। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में 108 रक्तदान शिवर लगाए जाएंगें, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। इसके साथ उन्होंने कहा कि जींद जिले में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं, अधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की गई है और उन्हें जल्द पूरा करने की आदेश भी जारी कर दिए गए हैं