Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

किसान तकनीकि जानकारी से खेती से बढ़ा सकते है आमदनी

दुबौलिया बस्ती। किसान तकनीकि जानकारी एवं सुरक्षा प्रवन्धन से अपनी आमदनी बढ़ा सकता है। उक्त जानकारी दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर आत्मा योजना अन्तर्गत किसान गोष्ठी में वैज्ञानिको ने कहीं।
ब्लॉक मुख्यालय पर किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी राम नरेश राम ने कहा सरकार किसानों के लिए फसल बीमा योजना, आत्मा फार्म संकुल योजना सहित तमाम योजनाए चला रही है। धान की फसल में बॉल आने पर रोग एवं कीट नियंत्रण, बीज शोधन, रवी की तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गोष्ठी को आत्मा पी डी सहायक विकास अधिकारी कृषि, एवं महेश्वरी मिश्र ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने एवं उर्वरक का प्रयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में गोदाम प्रभारी अरुण कुमार चौधरी, किसान प्रेम प्रकाश मिश्न,चतुर्गुन राजभर, नरेंद्र मिश्र, संजय,राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, भगवान बक्श सिंह, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, चन्द्रदीत यादव के आलावा तमाम किसान मौजूद रहे।