Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

हृदय राम यादव को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य चुने जाने पर जताया समाजवादी पार्टी के लोगों ने जताया हर्ष

कप्तानगंज/बस्ती।(रवीन्द्रयादव) नगंज कस्बे में रविवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी में हृदय राम यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर विधानसभा कप्तानगंज के समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य चुने गए हृदय राम यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्माण सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मैं यह विश्वास दिलाता हूं, कि आपके दिशा निर्देशन में पूरे प्रदेश में जहां भी आपका आदेश होगा समाजवादी पार्टी का अलख जगाने का काम करूंगा, इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम यादव कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयप्रकाश सोनी, राम भवन यादव रामकृपाल यादव, चंद्र प्रकाश चौधरी, मुलायम यादव गुड्डू चौरसिया मेवा लाल गुप्ता दुर्गा गुप्ता विजय यादव चंद्रशेखर यादव सुनील चौधरी संजय चौधरी मोहम्मद शिवाले राजू खान राहुल शर्मा अनिल चौधरी प्रेम शंकर यादव कमलेश यादव राजेश यादव प्रदीप यादव मुलायम सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाया